पिछले 2 सालों में भारत और बांग्लादेश के बीच एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं हुआ है। पिछली बार साल 2019 के नवंबर महीने में भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी बार मुकाबला खेला गया था।इस साल हुए एशिया कप में भी भारत का सामना बांग्लादेश से नहीं हुआ था।
टी20 वर्ल्ड कप के राउंड-12 मुकाबले में बुधवार को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होने वाला है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को ग्रुप मैच के बचे अपने दोनों मौचों को जीतना ही होगा। अब तक इस टूर्नामेंट में भारत ने तीन मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 2 जीत और 1 हार का सामना करना पड़ा है।
टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से हार चुकी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं,पाकिस्तान और नीदरलैंड को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि बांग्लादेश टीम भी अब तक तीन मैच खेल चुकी है, जिसमें उन्हें 2 जीत और 1 हार का सामना करना पड़ा है। इस समय भारत बेहतर नेट रन रेट की वजह से प्वाइंट टेबल में बांग्लादेश से आगे है।