पिछले सप्ताह शेयर बाजार में तेजी का असर शीर्ष दस कंपनियों के मार्केट वैल्यूएशन पर पड़ा। इस सप्ताह इन कंपनियों ने जबरदस्त पैसा बनाया है। इनके बाजार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते के मुकाबले इस सप्ताह तेज बढ़ोतरी हुई है।
दिवाली से पहले शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ ने मिलकर पिछले सप्ताह बाजार मूल्यांकन में 2,03,335.28 करोड़ रुपये जोड़े। रिलायंस इंडस्ट्रीज अधिक लाभ में रही। इसका मार्केट वैल्यूएशन सबसे अधिक बढ़ा है।
आपको बता दें पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लगातार तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 1,387.18 अंक या 2.39 फीसदी चढ़ा था। सकारात्मक रुख के कारण संस्थागत और विदेशी निवेशक दोनों में बिकवाली की जगह लिवाली को प्राथमिकता दी, जिसे बाजार में कैपिटल इनफ्लो में तेजी देखने को मिली।