
हावड़ा मंडल के शक्तिगढ़ स्टेशन पर तीसरे लाइन निर्माण के लिए ब्लाक लिया गया है। इस कारण कुछ ट्रेनें निरस्त की गई हैं। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। वहीं आगामी दुर्गापूजा ,दीपावली, छठ को लेकर रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 2 जोड़ी ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेन हावड़ा व रक्सौल तथा सियालदह व गोरखपुर के बीच पूजा स्पेशल के रूप में चलायी जायेगी।

निरस्तीकरण
– गोरखपुर से 14 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– कोलकाता से 15 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 15 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– कोलकाता से 16 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 13 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– कोलकाता से 14 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– काठगोदाम से 12 से 18 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– हावड़ा से 10 से 16 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
स्पेशल ट्रेन
– हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 03043 अप दिनांक 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच 05 फेरा चलायी जायेगी.
– यह ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक शनिवार को रात्रि के 10:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यही रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 03044 डाउन आगामी 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक 05 ट्रिप चलेगी। रविवार को रक्सौल से शाम के 03:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
– सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 03131 अप आगामी 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक 05 ट्रिप चलायी जायेगी। रविवार को रात्रि के 11:05 बजे सियालदह से रवाना होगी और अगले दिन शाम 05:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
– गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 03132 डाउन आगामी 03 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 5 ट्रिप चलायी जायेगी। सोमवार को गोरखपुर से शाम के 6:55 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 01:30 बजे सियालदह पहुंचेगी।