यूपी के इस जिले में गणेश चतुर्थी के लिए बन रही 18 फीट लंबी सोने की मूर्ति

उत्तर प्रदेश के संभल में इस बार गणेश चतुर्थी पर आपको भगवान गणेश की अद्भुत प्रतिमा देखने को मिलेगी जिसे सोने से बनाया जा रहा है। संभल स्थित चंदौसी में भगवान गणेश की मूर्ति में लगभग 40-50% सोने का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा मूर्ति को बनाने में बाकी धातुओं का इस्तेमाल किया जाएगा। अनुमान है कि इस मूर्ति को बनाने में करोड़ों रुपये का खर्च आएगा।

इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा घर में स्थापित की जाती है। कहा जाता है कि भगवान गणेश दस दिन के लिए मेहमान बनकर आते हैं और आपके जीवन के सभी कष्ट हरकर अपने साथ ले जाते हैं। इसलिए भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है क्योंकि भगवान गणेश सभी तरह के संकट को हर लेते हैं।