उर्फी जावेद ने की ऐसी हरकत जिसे देख सभी हो गए हैरान

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने बोल्ड और बेबाक फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वही अब एक बार फिर से उर्फी जावेद ने पार्टी में कुछ ऐसा कर दिखाया है जो कि हर ओर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, उर्फी जावेद देर रात इवेंट में साड़ी उतारकर डांस करने और मस्ती करने लगीं। उर्फी सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं तथा इस बीच उनकी एक इंस्टा स्टोरी वायरल हो रही है, जहां उर्फी ने साड़ी उतारकर अपने पेटीकोट को ही स्कर्ट बना लिया है तथा फिर दोस्त के साथ एन्जॉय कर रही हैं।

हाल ही में उर्फी जावेद ब्लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी में इवेंट में पहुंची तथा सभी को दीवाना बना दिया। इस इवेंट के बाद उर्फी अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गईं तथा उन्होंने अपनी साड़ी उतारकर, पेटीकोट को ही स्कर्ट बना लिया और फिर जमकर एन्जॉय किया। उर्फी ने इसका जिक्र अपनी इंस्टा स्टोरी में किया, जहां वो दोस्तों संग मस्ती करती नजर आ रही हैं। साड़ी उतारकर उर्फी मस्ती में मगन नजर रही है इसकी तस्वीरें आप ऊपर स्लाइड में देख सकते है

https://www.instagram.com/reel/CgpIP1TFT1a/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fdaf8673-7f02-42ce-98fa-a32773aeb7b9

वही इस कार्यक्रम में ग्लैमर जगत के स्टार्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पहुंचे। यदि कहा जाए कि उर्फी के लुक्स के आगे सभी फीके पड़ गए तो कुछ गलत नहीं होगा। उन्होंने ब्लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी एवं बैकलेस ब्लाउज पहना था, जिसमें वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दी। वही पोजे देते समय उर्फी साड़ी का पल्लू संभालते नजर आई। उनके ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए है।