
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र उमर खालिद पर दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के बाहर हमला किया गया. खालिद पर किसी अनजान शख्स ने गोली चलाई. हालांकि उमर खालिद गोली से बाल-बाल बच गए. उमर को मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा में ले लिया है.

बता दें कि उमर खालिद एक कार्यक्रम के सिलसिले में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब आ रहे थे. जेएनयू छात्रों अौर कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह कार्यक्रम होना था. हालांकि कार्यक्रम से पहले ही उमर पर किसी ने फायर कर दिया. माैके से पिस्टल बरामद कर ली गई है. हालांकि गोली चलाने के बाद हमलावर फरार हो गया.