
जयपुर. ब्रिटेन की एक शोध कंपनी ‘अपालिटिक्ल’ ने ‘दुनिया में डिजिटल प्रशासन की 100 सबसे प्रभावी हस्तियों’ में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री रविशंकर प्रसाद को भी शामिल किया है. इस कंपनी ने अपनी तरह की इस सूची में दुनियाभर के उन 100 प्रमुख लोगों को शामिल किया है जो डिजिटल प्रशासन की दुनिया में प्रमुख योगदान कर रहे हैं.