मुंबई के चेंबूर में भारत पेट्रोलियम प्लांट में हुआ बड़ा धमाका, चारो तरफ मचा हडकंप 

मुंबई के चेंबूर में बुधवार को भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के हाइड्रो क्रैकर प्लांट में बड़ा धमाका हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि दो-तीन किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। हालांकि हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 

मौके पर दमकल की 7 गाड़ियों को भेजा गया है। इसके अलावा 2 फोम टेंडर और 2 जंबो टैंकर भी मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है। साथ ही प्लांट के अंदर फंसे लोगों को भी बाहर निकाला जा रहा है।