
थाईलैंड की अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के शूटर मुन्ना झिंगाड़ा को भारत भेजने के आदेश दिए हैं. थाईलैंड की अदालत के इस फैसले से भारत सरकार की मुश्किलें काफी आसान हो गई है. मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक बहुत जल्द मुन्ना झिंगाड़ा को भारत लाया जाएगा.
छोटा राजन पर गोली चलाने वाले शूटर मुन्ना झिंगाड़ा को थाईलैंड ने भारत भेजने का फैसला किया है. कई सालों से भारत मुन्ना झिंगाड़ा को भारत लाने की कोशिश कर रहा है, पर हर बार पाकिस्तान के अड़ंगा लगाने के बाद उसे लाने की प्रक्रिया धीमी पर जाती है. मुंबई क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि मुन्ना से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है.