मतदाता को जागरूक करने के लिए दिव्यांगों ने खेला क्रिकेट मैच

  • क्रिकेट खेलकर मतदान के लिए किया जागरूक
  • शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी
  • अजीत को मिला मैन ऑफ द मैच

लखनऊ, मतदान जागरूकता के लिए रविवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत लखनऊ में 80% से अधिक मतदान कराए जाने हेतु स्वीप प्रोग्राम के अंतर्गत केडी सिंह बाबू स्टेडियम हजरतगंज लखनऊ में दृष्टिबाधित/ दिव्यांग क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार पांडे मुख्य विकास अधिकारी रहे साथ ही कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डी.पी सिंह उपस्थित रहे|
मैच लखनऊ ए और लखनऊ बी टीम के बीच खेला गया| टॉस जीतकर लखनऊ ए टीम ने पहले फील्डिंग का फैसला किया। लखनऊ बी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन बनाए एवं लखनऊ ए की टीम 12 ओवर में 138 रन ही बना सकी और लखनऊ बी टीम 18 रन से जीत गई| मैन ऑफ द मैच अजीत को मिला| अच्छी गेंदबाजी के लिए लखनऊ ए टीम के शैलेंद्र को पुरस्कृत किया गया| अच्छी बल्लेबाजी के लिए लखनऊ बी टीम के विकास को पुरस्कृत किया गया एवं अच्छी फील्डिंग के लिए दिनेश को पुरस्कृत किया गया|

मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार पांडे ने मतदाता को जागरुक करते हुए कहा- “देश में औसतन 50% से 60% ही मतदान होता है।सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए शत प्रतिशत मतदान (वोट) जरूर करें। स्वयं मतदान करें और परिवार, समाज को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।”