पानी में तैर रही थी शेरनी, मगरमच्छ ने मारा झपट्टा, अगले ही पल जो हुआ भरोसा नहीं कर पाएंगे

शेर और शेरनी जंगल में कितने ही ताकतवर क्यों न हों, लेकिन पानी में मगरमच्छ के आगे उनकी एक नहीं चलती. हालांकि कई बार मगरमच्छ का वार भी उल्टा पड़ जाता है. सोशल मीडिया पर हमने मगरमच्छे के कई सारे वीडियो देखे हैं. मगरमच्छ के वीडियो सामने आते ही काफी वायरल भी हो जाते हैं. आज का वीडियो मगरमच्छ और एक शेरनी से जुड़ा है.

पानी में तैर रही थी शेरनी

यह वीडियो इतना भयावह है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. वीडियो में मगरमच्छ और शेरनी में झड़प देखने को मिल रही है. कई बार आपने देखा होगा कि शेर और चीता पानी में घुसकर मगरमच्छ से भी पंगा ले लेते हैं. हालांकि ऐसा बहुत ही कम बार देखने को मिलता है, क्योंकि पानी में मगरमच्छ की ताकत दोगुनी बढ़ जाती है. इस वीडियो में मगरमच्छ एक शेरनी पर हमला करते दिखाई दे रहा है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शेरनी पानी पीने के लिए नदी के किनारे जाती है. इस दौरान उसे न जाने क्या सूझता है, वह नदी में उतर जाती है और पानी में आराम से तैरने लगती है. इसी दौरान पीछे से एक मगरमच्छ उस पर चुपके से हमला कर देता है. पीछे से अचानक हुए हमले से शेरनी घबरा जाती है. इसके बाद शेरनी मौका पाकर वहां से भागने लगती है. देखें वीडियो-