
हरदोई: निर्वाचन को मद्देनजर रखते हुए नवीन गल्ला मंडी हरदोई में ईवीएम के लिए आरक्षित स्ट्रांग रूम खाली कराने को लेकर आज सुबह व्यपारियों व प्रशासनिक अधिकारियों में विवाद हो गया। नोटिस के बावजूद भी व्यपारियों द्वारा स्ट्रांग रूम खाली न किये जाने की सूचना पर एडीएम वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता, एएसपी व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, किन्तु व्यापारियों ने स्ट्रांग रूम खाली करने से मना कर दिया और सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे।
एडीएम के अनुसार मंडी परिसर के पीछे सरकारी भवन में निर्वाचन के मद्देनजर ईवीएम रखने की व्यवस्था की जाती है। इधर विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। शासन की मंशानुरूप समय से सभी तैयारियां पूरी की जानी है। ईवीएम के लिए गल्ला मंडी के व्यापारियों को नोटिस दी गयी थी, किन्तु फिर भी ईवीएम हेतु स्पेस खाली नही किया गया।
जब आज पुलिस व प्रशासन की टीम पहुंची तो व्यापारियों ने विरोध किया और सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे।