अभिजीत बिचुकले ने इस एक्ट्रेस को इस अश्लील हरकत के लिए किया ब्लैकमेल, मचा बवाल

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में इन दिनों बहुत हंगामा मचा हुआ है, मगर अब आपको आगामी एपिसोड में बहुत बड़ा हंगामा नजर आने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में अभिजीत बिचकुले अपनी हदें पार कर देवोलीना भट्टाचार्जी से उन्हें किस करने की मांग करते हैं। प्रोमो में बताया गया कि टास्क के लिए प्रतियोगियों को म्यूजियम से चीजें चुरानी थी। अभिजीत वहां से कई सारी चीजें चुराते हैं तथा देवोलीना के गालों को छूकर बोलते हैं कि उनके पास कई सारे आइटम हैं। अभिजीत ने देवोलीना को बोला- तेरे लिए कुछ भी करूंगा। मगर पप्पी चाहिए मुझे।

तत्पश्चात, अभिजीत देवोलीना पर चिल्लाते हैं तथा पूछते हैं कि वो उन्हें कब किस करेंगी? उत्तर में देवोलीना स्पष्ट बोलती है कि वो ऐसा नहीं करेंगी। अभिजीत का ये बर्ताव देख देवोलिना का पारा चढ़ जाता है। वे अभिजीत को सीमा पार ना करने की और उनकी अच्छाई का फायदा ना उठाने की सलाह देती हैं। तत्पश्चात, अभिजीत कहते हैं कि वो मजाक कर रहे थे। प्रतीक भी इस बात पर देवोलीना का समर्थन करते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही तेजस्वी प्रकाश बाद में देवोलीना से कहती हैं क्या अभिजीत ने उन्हें सच में किस के लिए ब्लैकमेल किया था। देवोलीना ने इसमें हामी भरी। गुस्से में आईं तेजस्वी अभिजीत को जमकर लताड़ लगाती हैं। जिसके पश्चात् घर में बड़ा बवाल मच जाता है। वहीं देवोलीना का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है तथा करण कुंद्रा बोलते हैं कि वह इसका मुद्दा नहीं बना रही हैं। यदि उन्हें ऐसा करना होता तो वह पहले ऐसा कर चुकी होंगी। मगर तब देवोलीना ने अभिजीत को माफ किया।