
दुनियाभर में किताबों के लाखों चाहने वाले हैं। जी हाँ, लाखो लोग है जो किताब प्रेमी है और पढ़ने का शौक रखते हैं। इसके लिए वह महंगी से महंगी किताब खरीद लेते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि किसी किताब की कीमत करोड़ों में हो सकती है? जी हाँ, आज हम आपको एक ऐसी किताब के बारे में बताने जा रहे हैं। जी दरअसल, अमेरिका में एक किताब करीब 3.5 करोड़ रुपये में बिकी है। बताया जा रहा है यह मशहूर उपन्यास हैरी पॉटर ((Harry Potter) की किताब है। जी दरअसल, हैरी पॉटर ब्रिटिश लेखिका जेके रॉलिंग द्वारा लिखी काल्पनिक उपन्यासों की एक श्रृंखला है, जिसपर फिल्म भी बन चुकी है। आप सभी जानते ही होंगे हैरी पॉटर सीरीज की फिल्में हर व्यक्ति को पसंद हैं।
ऐसे में इसी हैरी पॉटर की कहानी बताने वाली किताब का एक संस्करण 471,000 डॉलर यानी करीब 3 करोड़ 56 लाख रुपये से भी अधिक कीमत पर बिका है। आपको बता दें कि अमेरिका में हैरी पॉटर के इस पहले संस्करण को नीलामी के लिए रखा गया था, जिसमें किताब की बोली 3.5 करोड़ रुपये के पार चली गई और इसी के साथ यह किताब 20वीं सदी की सबसे महंगी बिकने वाली किताब बन गई।
A new #WORLDRECORD for Harry Potter!
A first edition hardback of #JKRowling’s “#HarryPotter and the Philosopher's Stone” opened live bidding at $75,000. Heated bidding drove the final price to $471,000. Auctioneer Mike Provenzale makes the magical call!✨https://t.co/Qo6SnPFI3v pic.twitter.com/Epor6e40VG
— Heritage Auctions (@HeritageAuction) December 9, 2021
सामने आने वाली रिपोर्ट्स को माने तो, इस किताब को अमेरिका के एक कलेक्टर ने बेचा है, लेकिन इसे किसने खरीदा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक रिपोर्ट को माने तो हैरी पॉटर का पहला संस्करण साल 1997 में पब्लिश हुआ था, जिसका नाम ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन’ (Harry Potter and the Philosopher’s Stone) है। वहीं अमेरिका में यह किताब हैरी पॉटर एंड द सॉर्केरर्स स्टोन ( Harry Potter and the Sorcerer’s Stone) के नाम से पब्लिश हुई थी।