
हरदोई में एक बार फिर वर्दी पर सवाल उठे हैं. यहां हाईकोर्ट के आदेश के बाद पूर्व थानाध्यक्ष समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप 80 हजार की लोहे की गुमटी चोरी से उठाकर ले जाने का है. 28 जून 2018 को गुमटी चोरी से उठा ले जाने के बाद पीड़ित ने अदालत की शरण ली. इसके बाद पूर्व थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर समेत 7 पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.