सोनाक्षी ने हुमा कुरैशी को लीगल नोटिस भेजने की दी धमकी, पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियां हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर जबरदस्त कमेंट करती रहती हैं, मगर अब हुमा कुरैशी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे सोनाक्षी सिन्हा भड़क गई हैं। उन्होंने हुमा कुरैशी को वैद्य नोटिस तक भेजने की धमकी दे डाली है। दरअसल, इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। आपको बता दें कि सोनाक्षी ने हुमा कुरैशी को लीगल नोटिस भेजने की बात मजाकिया स्टाइल में कही है।

दरअसल, हुमा कुरैशी ने हैलोवीन के अवसर पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो चेहरे पर मास्क पहने हुए नजर आई। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी हैलोवीन। पिछली रात की तस्वीर।’ इस तस्वीर पर ट्विंकल खन्ना ने हार्ट इमोजी साझा किया है। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने हुमा के इस पोस्ट को इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, ‘प्रशंसा पाने के लिए मेरी तस्वीर को अपनी बताकर पोस्ट करना बंद करिए। मैं आपको लीगल नोटिस भेज रही हूं।’ दरअसल, सोनाक्षी ये पोस्ट करके हुमा की टांग खींच रही थीं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Huma S Qureshi (@iamhumaq)

वही हुमा कुरैशी के इस पोस्ट पर भाई साकिब सलीम ने भी जबरदस्त टिप्पणी की है। साकिब ने सोनाक्षी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ‘यहां पर भी चीटिंग।’ इस टिप्पणी पर रिप्लाई करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘वो लोगों को बताना चाहती हैं कि वो बहुत सुन्दर है इसलिए मेरी फोटोज पोस्ट कर रही हैं। प्लीज समझाओ इसको।’