अनन्या पांडे ने जन्मदिन परब्वॉयफ्रेंड ईशान खट्टर ने दी जन्मदिन की बधाई

 अनन्या पांडे ने जन्मदिन परब्वॉयफ्रेंड ईशान खट्टर ने जन्मदिन की बधाई दी हैl इसके पहले ईशान खट्टर अनन्या पांडे से मिलने उनके घर पर भी पहुंचे थे, जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया थाl गौरतलब है कि अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी हैं और शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में उन्हें पूछताछ के लिए समन किया गया थाl इस बीच उनके ब्वॉयफ्रेंड ईशान खट्टर इस मुश्किल भरे दौर में उनके साथ खड़े रहे, वह उनसे मिलने फूल लेकर भी गए थेl अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने खाली पीली नामक फिल्म में साथ काम किया थाl अब ईशान खट्टर ने अनन्या पांडे के जन्मदिन पर बधाई दी हैl उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की हैl ईशान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी केक डे एनी, सच, साहस और प्यार हमेशा आपके साथ बना रहेl’ अनन्या पांडे ने एनसीबी द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया हैl आर्यन खान की जमानत याचिका इसके पहले मेट्रोपॉलिटन कोर्ट और सेशन कोर्ट ने रिजेक्ट कर दी थीl अब वह मुंबई हाई कोर्ट द्वारा बेल दिए जाने पर जेल से छूट कर घर पहुंचे हैं। अनन्या पांडे फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है।
View this post on Instagram
A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)
अनन्या पांडे की फिल्में काफी पसंद की गई हैl हालांकि एक इंटरव्यू में नेहा शर्मा ने कहा है कि उन्हें अनन्या पांडे की फिल्मों के प्रोमो पसंद नहीं आतेl इसके चलते वह अनन्या पांडे की फिल्में नहीं देखतीl अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया हैl इस फिल्म में उनके अलावा तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका थीl अनन्या पांडे जल्द दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म में नजर आएंगीl