
नई दिल्ली : पाक़िस्तान और जिंबाव्बे के बीच हालिया वनडे मैचों की सीरीज़ ख़त्म हुई है. जिसमे पाकिस्तान ने एकतरफा ज़िम्बॉम्बे को क्लीन स्वीप किया है. लेकिन पाक के कप्तान सरफराज खान ने सीरीज़ के आखिरी मैच में एक ऐसी हरकत कर दी है जिससे की सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जा रहा है. 
पाक कप्तान सरफ़राज़ अहमद का मजाक इसलिए बना क्योंकि वह महेंद्र सिंह धोनी की नकल करने चल पड़े, लेकिन उसमें अक्ल न लगा सके. फिर क्या होना था, इसके बाद लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. पाक कप्तान ने आखिरी मैच के दौरान विकेट कीपिंग छोड़ दी, और कुछ ऐसा किया जिससे अब लोग उन पर हस रहे है.
दरअसल हुआ यू कि नडे सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में सरफराज ने विकेट कीपिंग छोड़कर बॉलिंग में हाथ आजमाए. इस दौरान विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी फखर जमान के हाथों में रही. इस दौरान इनकी गेंदबाजी एक गेंद पर पीटर मूर ने इतना शानदार छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम के बाहर पहुंच गई. सरफराज ने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की और 15 रन दिए इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. इसके बाद लोगों ने उन्हें सलाह दी कि धोनी को काॅपी करने का प्रयास ना करें.