रवांडा जाने वाले पहले PM हैं मोदी, दिया ये बड़ा ऑफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों के दौरे के पहले चरण पर सोमवार को रवांडा पहुंचे. राजधानी किगाली में रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इस दौरान पीएम ने कैगम से कई मुद्दों पर बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच खासकर व्यापार और कृषि क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने रवांडा के राष्ट्रपति को तोहफे में 200 गायें भी दीं. वहीं, रवांडा के लिए 20 करोड़ डॉलर के कर्ज की पेशकश भी की.

बता दें कि प्रधानमंत्री का यह पांच दिन का दौरा है. रवांडा के बाद पीएम युगांडा पहुंचेंगे फिर वहां से दक्षिण अफ्रीका जाएंगे. दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में उन्हें BRICS (बांग्लादेश, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका संगठन) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेना है.

रवांडा में पीएम मोदी ने क्या कहा?

रवांडा के राष्ट्रपति कागमे के साथ बातचीत के बाद मोदी ने घोषणा की है कि भारत जल्द वहां अपना दूतावास खोलेगा. रवांडा में मीडिया को दिए गए संयुक्त बयान में मोदी ने कहा, ‘‘हमलोग रवांडा में एक उच्चायोग खोलने जा रहे हैं. इससे दोनों देशों की संबंधित सरकारों के बीच न सिर्फ संवाद स्थापित होगा, बल्कि वाणिज्य संबंधी, पासपोर्ट, वीजा के लिए सुविधाएं भी सुनिश्चित होंगी.’’

मोदी ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए गौरव की बात की है कि भारत रवांडा की आर्थिक विकास की यात्रा में उसके साथ खड़ा है.’’ उन्होंने कहा, “भारत रवांडा के विकास में सहयोग जारी रखेगा.” इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘यह एक ऐतिहासिक यात्रा है, जिसकी शुरुआत विशेष रही. राष्ट्रपति पॉल कागमे ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रवांडा में स्वागत किया”.

रवांडा को 20 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा भारत

भारत ने कई औद्योगिक पार्क के विकास और रवांडा में किगाली विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिए 10 करोड़ डॉलर और कृषि के लिए 10 करोड़ डॉलर का कर्ज देने की पेशकश की.

क्यों अहम हैं पीएम मोदी की रवांडा यात्रा?

मोदी की यह यात्रा चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग की रवांडा यात्रा के कुछ ही दिन बाद हो रही है. मोदी की दो दिवसीय रवांडा यात्रा अपने आप में महत्वपूर्ण है. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. रवांडा अफ्रीका की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.