तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर इस दिन होंगे उपचुनाव, चुनाय आयोग ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: देश में खाली पड़ी तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर  30 अक्टूबर को उपचुनाव करवाए जाएंगे. चुनाय आयोग ने आज इस बाबत नोटिस जारी किया. जिन राज्यों में लोकसभा सीटें खाली हैं उनमें दादरा और नागर हवेली और दमन और दियू मध्य प्रदेश- खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट शामिल है. इसके साथ ही 14 राज्यों की 30 अलग अलग विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं.

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव?

  • आंध्र प्रदेश- एक सीट
  • असम- पांच सीट
  • बिहार- दो सीट
  • हरियाणा- एक सीट
  • हिमाचल प्रदेश- तीन सीट
  • कर्नाटक- दो सीट
  • मध्य प्रदेश- तीन सीट
  •  महराष्ट्र- एक सीट
  • मेघालय- तीन सीट
  •  मिजोरम- एक सीट
  • नगालैंड- एक  सीट
  • राजस्थान- दो सीट
  • तेलंगाना- एक सीट
  • पश्चिम बंगाल- चार सीट