भारत के अनस ने तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड, 45.24 सेकेंड में नापी 400 मीटर जमीन

नई दिल्ली.  भारत के फर्राटा धावक मुहम्मद अनस ने टेक रिपब्लिक में 400 मीटर दौड़ इवेंट में नया राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम किया है. अनस ने 45.24 सेकेंड का समय निकालते हुए अपने ही पुराने रिकार्ड 45.31 सेकेंड के रिकार्ड को तोड़ा. उन्होंने यह रिकार्ड इसी साल आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले गए गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में बनाया था जहां वह चौथे स्थान पर रहीं थीं.

अनस को AFI का सलाम

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने अनस को ट्विटर पर बधाई दी है.

एएफआई ने लिखा, “मोहम्मद अनस को 400 मीटर में चेक गणराज्य में भारत का ही रिकार्ड तोड़ने पर बधाई. उन्होंने 45.24 सेकेंड का नया रिकार्ड बनाकर अपने ही पुराने 45.31 के रिकार्ड को तोड़ा है. कोच गेलिना बुखारिना को भी सफलता के लिए बधाई.”

रेसिंग ट्रैक पर अनस

अनस ने इससे पहले जून-2016 में पोलिश एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 45.40 सेकेंड का समय निकालते हुए राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा था. इस प्रदर्शन के बाद वह 400 मीटर में ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के तीसरे धावक बन गए थे. उनसे पहले मिल्खा सिंह और के.एम. बिनू ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था.