
सीतापुर बरसात के इस पानी मे अगर कोई जहरीला कीडा काट ले तो अखिर कौन होगा इसका जिम्मेदार. स्कूल की तरफ से कई बार शिकारत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही हो ये पूरा मामला सीतापुर के परसेडी ब्लाक इगलिश मीडियम चयनित प्राथमिक विद्यालय पीरपुर, परसेण्डी की हैं।
जहाँ बारिश के बाद ज़बरदस्त जलभराव हो गया है। यह जलभराव सिर्फ बारिश से ही नही होता बल्कि स्कूल के बगल में बने ट्यूबवेल के चलने पर भी होता है। विद्यालय के शिक्षक स्टाफ द्वारा इस संबंध में विभाग सहित विकास विभाग और ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन नतीजा सिफर है।
बताते हैं कि खण्ड विकास अधिकारी परसेण्डी और ado पंचायत निरीक्षण कर समस्या निवारण के आश्वासन भी दे चुके हैं। लेकिन आश्वासन हमेशा की तरह कोरा है और शिक्षा व्यवस्था बेपटरी है।गाव वाला का कहंना है की अगर मेरे बच्चे को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी अधिकारियो की होगी?