भाजपा विधायक ने लगाया पुलिस पर रिश्वत लेकर झूठा मुकदमा लिखने का आरोप सोशल मीडिया पर जमकर हो रही पुलिस प्रशासन की फजीहत…

हरदोई उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद जहां एक और अपराध कम हो रहा है वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग द्वारा ही अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है बीजेपी के गोपामऊ के विधायक श्याम प्रकाश ने अपने फेसबुक पर कमेंट किया है कहा है कि थाना टडियावा के गांव रमुआपुर श्री निवास पुत्र जगदीश निवासी रमुआपुर ने कोतवाली शहर में दिया झूठा प्रार्थना पत्र,प्रार्थना पत्र में थाना टडियावां क्षेत्र के ढपरापुर निवासी भूरे सिंह के अपहरण का फर्जी मुकदमा छोटे गाजी के खिलाफ लिखवाया,जबकी भूरे सिंह का अपहरण हुआ ही नही था,भूरे सिंह का कहना हैं की पुलिस उसके ऊपर झूठा मुकदमा लिखवाने का बना रही दबाव, वही बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी ही सरकार के खिलाफ अपने ही पुलिस कप्तान पर सवाल उठा दिए हैं