
सीतापुर खैराबाद हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन संजय मिश्रा कल देर शाम खैराबाद आए तथा वह कमाल सराय जाकर के मुस्लिम धर्मगुरु कारी इस्लाम से भेंट की तथा उनसे हाल-चाल लिए उसके पश्चात वह खैराबाद के मोहल्ला अर्जुनपुर स्थित अल्लामा फजले हक खैराबादी मेमोरियल डिग्री कॉलेज गए वहां पर उन्होंने विद्यालय के संस्थापक काजिम हुसैन सहित शिक्षकों से मुलाकात की अल्लामा फजले हक खैराबादी का जिक्र आते ही उन्होंने कहा कि अल्लामा फजले हक खैराबादी हिंदुस्तान के ऐसे मौलाना थे.
जिन्होंने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत कर युद्ध का ऐलान किया था महान विद्वान अल्लामा फजले हक खैराबादी तथा लाला हरदयाल जैसी अजीम हस्ती को उन्होंने नमन करते हुए खैराबाद की सरजमी की काफी तारीफ की ।उन्होंने बताया कि खैराबाद की सरजमी संत महापुरुष फकीरों की जन्म भूमि है तथा यहां का प्यार मोहब्बत भाईचारा देखते ही बनता है.
यहां पर जो संस्कृति देखने को मिलती है वास्तव में उसमे हिंदुस्तान की संस्कृति की एक झलक है इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वह लखनऊ एक निजी कार्य से आए थे तथा खैराबाद आकर उन्हें बेहद खुशी मिली है इस अवसर पर अल्लामा फजले हक डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य कारी इस्लाम एहतिशाम आलम सिराज अहमद मोहम्मद शोएब डेनियल आरफी जावेद मिर्जा साहब हाफिज नदीम आदि स्टाफ मौजूद था।