
जमशेदपुर, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कायस्थ समाज के लोगों को टीम वर्क के साथ काम करने पर जोर देते हुए कहा है कि कायस्थ समाज का सर्वांगीण विकास सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

जीकेसी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजीव सिन्हा की अध्यक्षता में जीकेसी झारखंड ईकाई की पहली वर्चुअल मीटिंग हुई। जिसका संयोजन जीकेसी डिजिटल-संचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ श्रीवास्तव ने किया। वर्चुअल मीटिंग में जीकेसी झारखंड इकाई के अलग-अलग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के अलावा जीकेसी के अलग-अलग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी शिरकत की। जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने जीकेसी के गठन के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कायस्थ समाज के विकास के लिये पूर्व में राष्ट्रीय कायस्थ कॉन्फ्रेंस का गठन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद और समय-समय पर कई अन्य लोगों ने की। इसके बाद से कई अलग-अलग तरह के कायस्थ संगठन का गठन किया गया। जीकेसी का गठन एक फरवरी 2021 को किया गया, जिसका मूल मकसद कायस्थ समाज के लोगों का राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास करना है।
सबका साथ और सबका विकास
जीकेसी के गठन के साथ ही धरातल पर काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों की टीम बनायी गयी है, जो सबका साथ और सबका विकास के साथ काम करने में कृत संकल्पित हैं। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जीकेसी के सिद्धांत और कार्यक्रम को लोगों के बीच रखने में डिजिटल-संचार प्रकोष्ठ, आईटी सेल और जीकेसी का मीडिया सेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कायस्थ समाज के लोगों को प्रशिक्षित करने के साथ ही उन्हें रोजगार दिलाने में जहां प्रशिक्षण प्रकोष्ठ और शिक्षा प्रकोष्ठ अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है वहीं लोगों को न्याय दिलाने में विधि प्रकोष्ठ की टीम भी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि समय आने पर हमने हाथों से ‘कलम’ छोड़ तलवार भी उठायी है। सुभाष चंद्र बोस और खुदी राम बोस जैसी शख्सियत ने कायस्थ समाज ने क्रांतिकारी कदम के जरिये समाज को दशा और दिशा देने का काम किया। हमारा बस एक ही लक्ष्य होना चाहिये सबका साथ और सबका विकास ।
इनकी रही सहभागिता
इस अवसर पर ओवरसीज विंग की अध्यक्ष नेहा निरुपम, राष्ट्रीय महासचिव मनोज श्रीवास्तव, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, प्रो. डा. रमन बल्लभ (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ), जीकेसी डिजिटल-संचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार सिन्हा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाला सौरभ वर्मा, मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कुमार आर्यन, जीकेसी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर अभिलाषा सिन्हा, जीकेसी डिजिटल-संचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक सहाय, जीकेसी झारखंड महिला विंग की अध्यक्ष तथा मां शारदे मंच की अध्यक्षा कवियत्री श्रीमती नीतू सिन्हा ‘तरंग’, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, जीकेसी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कुमार, एडवाइजर कौशल कुमार सिन्हा,जीकेसी के सचिव पीयूष सिन्हा, संजय कुमार लाल समेत कई अन्य लोगों ने अपने विचार साझा किए।