जानिए मां चंद्रघंटा की आरती : जय मां चंद्रघंटा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे कार्य

नवरात्रि में तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा का महत्व है। इस देवी की कृपा से साधक को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। इस देवी की आराधना से मनचाही सफलता मिलती है। आइए पढ़ें चंद्रघंटा माता की आरती : 

माता चंद्रघंटा की आरती – जय मां चंद्रघंटा सुख धामपूर्ण कीजो मेरे कामचंद्र समान तू शीतल दातीचंद्र तेज किरणों में समातीक्रोध को शांत बनाने वालीमीठे बोल सिखाने वालीमन की मालक मन भाती होचंद्र घंटा तुम वरदाती होसुंदर भाव को लाने वालीहर संकट मे बचाने वालीहर बुधवार जो तुझे ध्यायेश्रद्धा सहित जो विनय सुनायमूर्ति चंद्र आकार बनाएंसन्मुख घी की ज्योत जलाएंशीश झुका कहे मन की बातापूर्ण आस करो जगदाताकांची पुर स्थान तुम्हाराकरनाटिका में मान तुम्हारानाम तेरा रटू महारानी

‘भक्त’ की रक्षा करो भवानी।