
लखनऊ, बढ़ते संक्रमण और वैक्सीन से बचते लोगों को प्रेरित करने के लिए व्यापारियों ने कपड़ा, साड़ी, लहंगा, बच्चों के कपडे़, बर्तन, रेडीमेड गारमेंटस में पांच प्रतिशत छूट देने का एलान किया है। भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं लखनऊ व्यापार मंडल के उत्तम कपूर ने बताया कि भूतनाथ बाजार से जुडे़ सभी प्रतिष्ठानों में कोविड वैक्सीन के लगवाए जाने वाला कार्ड दिखाकर दुकानों से पांच फीसद की छूट पाई जा सकती है।

लोगों अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवा खुद और परिवार के लोगों को बीमार होने से बचा सकते हैं। इससे पहले पहले उप्र. कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने अपने कर्मचारियों को पहली वैक्सीन लगवाए जाने पर 1100 रुपये और दूसरी वैक्सीन की डोज लेने पर एक जोड़ी कपड़ा दिया है। वहीं लखनऊ व्यापार मंडल की ओर वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र, यहियागंज व्यापार मंडल के महामंत्री नीरज गुप्ता, युवा अध्यक्ष कुश मिश्र, आलमबाग मेंं रामकुमार वर्मा और मनीष अरोड़ा समेत व्यापारियों की टीम ने पुलिस अफसरों के साथ बाजारों में लोगों को मास्क वितरित कर प्रेरित कर रहे हैं।
रस्तोगी के निधन पर 3 दिन दवा बाजार बंद: करीब 30 40 वर्षों से लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे गिरिराज रस्तोगी के निधन पर दवा बाजार एक दिन का शोक मनाएगा व अगले दो दिनों तक सैनिटाइजेशन के चलते तीन दिनों तक बंद रहेगा। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रवक्ता विकास रस्तोगी ने बताया की उनके अध्यक्ष करीब 15 दिन पहले बीमार हुए थे उसके बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया तब गया था जहां पर वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे मगर सोमवार को उनका निधन हो गया वह करीब 72 वर्ष के थे परिवार में उनकी पत्नी चार बेटियां नाती इत्यादि हैं उन्होंने बताया कि केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने दवा व्यापारियों के हित में लड़ाई लड़ी।