यूजर्स ने प्रेग्नेंसी को लेकर दिया मिर्ज़ा से पूछे तीखे सवाल, अभिनेत्री ने दिया करार जबाव

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिनों उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि वे प्रोफेशनल ट्रेनर से ट्रेनिंग लेती दिखाई दे रही हैं। कभी के योग करती दिखाई दे रही हैं तो कभी वे हैंड एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्सरसाइज वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वहीं इसके साथ ही एक यूजर ने कहा कि ऐसा था तो शादी से पहले ही क्यों नहीं इस खबर को शेयर किया वहीं दूसरे यूजर ने कहा की आपको इसकी बहुत-बहुत बधाइयां। इसके साथ ही यूजर्स ने पूछा तो पहले क्यों नहीं इस खबर को शेयर कर पाईं शादी फरवरी में हुई थी, लेकिन प्रेग्नेंसी 4 से 5 महीने की है। शादी के बाद प्रेग्नेंसी स्टीरियोटाइप नहीं है। 

एक्ट्रेस ने फैंस को अपना जबाव दिया कि हमने शादी इसलिए नहीं की कि बच्चा होने वाला था बल्कि शादी इसलिए की थी क्योंकि हम एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे। हम शादी का प्लान बना रहे थे। इसके बाद हमें इस बच्चे के बारे में पता चला, लेकिन बच्चा शादी का रिजल्ट नहीं है।  

बता दें कि वैभव रेखी के साथ 15 फरवरी को उन्होंने दूसरी शादी रचाई थी। वहीं सोर्स की माने तो दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने लॉकडाउन के बाद शादी करने का फैसला किया। 

दीया की ये दूसरी शादी है इससे पहले उनकी साहिल संघा के साथ शादी हुई थी। दोनों ने आर्य समाज के रीति रिवाज से शादी की थी। वहीं 6 साल बाद दोनों के रास्ते बदल गए। एक्ट्रेस ने बताया कि साहिल संघा के अलग होने के बाद उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा था।

वैभव की बात करें तो वे वैभव बिजनेसमैन और इन्वेस्टर हैं। वे बांद्रा के पाली हिल में रहते हैं। उन्होंने हरि सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी प्राइमरी एजुकेशन की। उसके बाद उन्होंने भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेमेंट किया। उनके बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अच्छे रिलेशन हैं। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो वैभव रेखी की ये दूसरी शादी है।