झारखंड: टाइगर ग्रुप के सदस्य ने पिस्तौल और कारतूस के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र छपरिया मुहल्ला निवासी रोहित कुमार शर्मा ने पिस्तौल और कारतूस के साथ बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के सामने सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने बताया आजाद गिरी ने पिस्तौल और कारतूस उसे छुपाकर  रखने को दिया था। इसके बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपित टाइगर ग्रुप का सदस्य है और बागबेड़ा बजरंग टेकरी में फायरिंग के आरोप में जेल भेजे गए आजाद गिरी का सहयाेगी है। होली के दिन आजाद गिरी ने शिव कुमार राय पर फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में जानकार दी। पिस्तौल और कारतूस रोहित कुमार शर्मा को फायरिंग करने के बाद दे दिया था जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया। आजाद गिरी के घर से पुलिस ने तीन तलवार बरामद की थी। शिव कुमार राय की शिकायत पर उसके खिलाफ जान मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटनास्थल से एक खोखा पुलिस ने बरामद किया था। उसके खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज है। बागबेड़ा थाना के गुंडापंजी में नाम दर्ज है। उसे तड़ीपार किए जाने को बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने अनुशंसा कर रखी है। उसकी गतिविधि आपराधिक रही है। जिला पार्षद  किशोर यादव और उनके समर्थकों के साथ भी आरोपित विवाद कर चुका है।