आम आदमी पार्टी पूरी दमखम से लड़ेगी पंचायत चुनाव :तुषार श्रीवास्तव

महोली: सीतापुर। आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव के मद्देनजर लगातार जमीन पर मेहनत करती हुई नजर आ रही है आज महोली के कुँवरपुर लच्छा गांव में आम आदमी पार्टी का जन संवाद कार्यक्रम जितेंद्र के आयोजन में सम्पन्न हुआ। जिसमें आम आदमी पार्टी का काफिला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जनता अब तक सारी पार्टियों को देख चुकी है सभी ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है जिससे अब जनता त्रस्त हो चुकी है।


जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार मौर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जिस तरह से काम किया है उससे सिर्फ जनता की ही भलाई हुई है उन्हीं कामों के लेकर अब आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में लोगो को जगाने का काम कर रही है महोली में आम आदमी पार्टी की दिल्ली के कामों से प्रभावित होकर कई लोगो ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और विश्वास दिलाया कि अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल को लेकर यूपी में भी पार्टी को मजबूत करेंगे।


कार्यक्रम में प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव ,जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार मौर्य, जिला सचिव आसिम जाफ़री,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष आकिल रिज़वी, जिला उपाध्यक्ष रियाजुद्दीन,प्रदेश सचिव st sc प्रकोष्ठ सविता, विधानसभा अध्यक्ष रघुवीर राठौर, कार्यकारिणी सदस्य अंकुल वर्मा, बालगोविंद वर्मा,इंद्रेश मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपास्थिति रहे।