वन विभाग की लापरवाही से सुकमा डिपो में रखे तेंदुपत्‍ता में लगी भीषण आग

वन विभाग की लापरवाही के चलते सुकमा के डिपो में रखे तेंदुपत्‍ता में भीषण आग लग गई। महीनों से खुले में पड़े पत्‍ते को सुरक्षित नहीं किया गया। गुरुवार सुबह तेंदुपत्‍ते से आग की लपटें निकलनी शुरू हुई। देखते ही देखते इसका दायरा बढ़ता गया। विभाग में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाने की मशक्‍कत कर रही है।

चहारदीवारी के भीतर लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाइवे (एनएच 30) व कलेक्टर बंगला के पास तक आग की लपटें पहुंची। पिछले कई महीनों से खुले में तेंदुपत्ता रखा गया है। इसको सुरक्षित रखने की मांग की जा रही थी। बता दें कि बुधवार को भी इसी इलाके में आग की घटना हो चुकी है।