बज्मे उर्दू का विश्व स्तरीय ऑनलाइन तरही मुशायरा 21 मार्च को, मुशायरा की अध्यक्षता करेगे अमरीका के शायर तनवीर फूल और मुख्य अतिथि होंगी अल्मास शबी

सीतापुर 07 मार्च। दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली जनपद की एक मात्र उर्दू संस्था बज्म उर्दू सीतापुर, आगामी 21 माच्र को विश्वस्तरीय आॅन लाइन मुशायरा करने जा रहा है। इस बात की जानकारी मुशायरा संयोजक खुश्तर रहमानी ने दी है। उन्होने बताया कि अमरीका के मशहूर शायर तनवीर फूल इस मुशायरा की आॅनलाइन अध्यक्षता करेंगे। जबकि पंज रेडियो यूएसए की सीईओ और विश्व विख्यात शायरा अल्मास मुख्य अतिथि के रूप में शरीक होगी। बज्में उर्दू द्वारा मासिक आॅन लाइन मुशायरा बडै़ स्तर पर पसन्द किया जा रहा है। जिससे उर्दू भाषा को ताकत मिलने के साथ ही विश्व स्तर पर सीतापुर का नाम रोशन हो रहा है। मुशायरे में शामिल होने वाले शायरों के कलाम पर सबसे अच्छी रचना प्रस्तुत करने पर शायर को गजल अवार्ड से भी नवाजा जाता है।

21 मार्च के मुशायरे को हाने वाले मुशायरे का संचालन बिस्वां के मशहमर शायर नैय्यर शाकिब द्वारा किया जाएगा, जबकि आमंत्रित शायरों में शाहजहाँपुर के सरदार आसिफ और फहीम बिस्मल, बिस्वां के इकबाल बिस्वानी, लखीमपुर से जनार्दन शुक्ला और स्थानीय कुद स्थानीय शायरों को चुना गया है।

बज्मे उर्दू के महासचिव मंजर यासीन ने कहा कि तरही मुशायरा की यह श्रृंखला 2012 में शुरू हुई थी। अब तक लगभग 30 गजल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। बज्म-ए-उर्दू के अध्यक्ष मस्त हफीज रहमानी ने कहा कि बज्म-ए-उर्दू का हमेशा यह प्रयास रहा है कि उर्दू और उर्दू की सेवा करने वालों की सराहना और प्रोत्साहन के लिए काम किया जाता रहे। बज्में उर्दू का यह तरही मुशायरा अपने आप में एक उदाहरण है जिसने उर्दू को बहुत प्रोत्साहन दिया है और आसपास के क्षेत्रों में उर्दू भाषा और साहित्य की अमूल्य सेवाएं प्रदान की हैं। मार्च में गजल अवार्ड के लिए जल्द ही सर्वश्रेष्ठ गजल की घोषणा की जाएगी।