
चंडीगढ़ में सेक्टर 51 सिथत घर के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर अज्ञात आरोपित साउंड सिस्टम और स्पीकर चोरी कर फरार हो गए। कार मालिक रतिन्दर बनर्जी ने मामले की शिकायत संबंधित सेक्टर-49 थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर 49 थाना पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल के बाद अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

सेक्टर 51 निवासी रतिन्दर बेनर्जी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की 22 फरवरी की रात को उसने वैगनर गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। दूसरे दिन सुबह उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। कार का दरवाजा खोलकर चेक करने पर मिला कि अंदर से साउंड सिस्टम और स्पीकर चोरी हो गए है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी । सेकटर 49 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात आरोपितों की पहचान करने में लगी है।
बस से चार पीने उतरे छात्र का लैपटॉप चोरी
हिमाचल स्थित कांगड़ा से पेपर देने डेराबस्सी जा रहे छात्र का लैपटॉप सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड के अंदर बस से चोरी हो गया। छात्र आदित्य ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद लैपटॉप चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस बस स्टैंड पर लगे कैमरों की मदद से सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
हिमाचल के कांगड़ा निवासी आदित्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डेराबस्सी मे पेपर देने जा रहा था। बस सेक्टर 43 बस स्टैंड पर रुक गई। वह चाय पीने के लिए बस से उतर गया। जब वह चाय पीकर बस में गया कि उसके सीट रक रखा लैपटॉप बैग सहित गायब था। छात्र ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।