लुधियाना के जीवन नगर में WIFI लगाते समय हुआ जबरदस्त धमाका, दुकान में लगी आग

जीवन नगर इलाके में वाई-फाई लगाते समय धमाका हो गया और दुकान में आग लग गई। धमाके से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आग बढ़ती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

वहीं, फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने में जुट गई और जल्द ही आग पर काबू कर लिया । इस घटना से पांच-छह दुकानों के डाउन सीलिंग, पंखे और अन्य सामान का नुकसान हुआ है।  घटना के बाद लाेगाें में दहशत का माहाैल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।