छत्तीसगढ़: रायपुर में युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर की आत्महत्या

नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के कुर्रु गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब मंगलवार सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक का शव देखकर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। घटना की जानकारी जिस किसी को मिला वो सभी स्तब्ध रह गया। किसी को समझ नहीं आ रहा था आखिर खुदकशी की वजह क्या है।

मृतक की पहचान चंदन भारती के रूप में हुई है। नवा रायपुर के ग्राम कुर्रु के निवासी रेशम भारती के बेटे ने आत्‍महत्‍या क्‍यों कि इसका राज नहीं खुल सका है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब मृतक के बड़े भाई जितेंद्र भारती ने छोटे भाई के देर तक सोकर न उठने पर दरवाजे को खटखटाया। किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजे को जोर से धक्का देकर प्रवेश किया।

दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई और देखते-देखते भारी भीड़ जमा हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। युवक की हत्या हुई है या किसी कारणवश खुदकुशी की है, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि घर वालों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही चंदन के दोस्‍तों और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्‍टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।