राजधानी रायपुर में नाली के पास मिला नवजात का शव, पुलिस ने जांच की शुरू

राजधानी रायपुर से एक अमानवीय घटना सामने आई है। यहां वार्ड क्रमांक 14 के चूनाभट्टी में नाली के समीप एक नावजात शिशु का शव मिला है। मामला गंज थाने का है। नवजात बच्चे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना गंज थाना पुलिस को दी। नवजात के शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गंज थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि नवजात का शव मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दिसंबर में पुरानी बस्ती में मिला था नवजात का शव

पुरानी बस्ती क्षेत्र अंतर्गत भांठागांव चौक पर नाले में नवजात शिशु का शव दिसंबर माह में मिला था। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नाले से निकाल पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने आस पास के अस्पताल सहित अन्य जगहों पर पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी।