छत्तीसगढ़: महिला केयरटेकर ने कारोबारी के घर से लाखोँ की हुई चोरी

राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर पुलिस थाना क्षेत्र के चौबे कालोनी में एक कारोबारी के घर चोरी का मामला सामने आया है। घर में कारोबारी के बीमार पिता की देखरेख करने वाली महिला केयर टेकर ने घर से सोने- चांदी के जेवर पार कर दिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की घटना चौबे कॉलोनी निवासी कारोबारी विमल कुमार जैन के घर में घटी है। दरअसल, विमल जैन के बीमार पिता की देखरेख करने आई महिला केयरटेकर ने ही घर के आलमारी में रखे सोने की चेन और चांदी के झुमके उड़ा लिए।

शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि विमल जैन को उसके घर मे काम कर रहे महिला केयर टेकर पर ही चोरी करने का शक है और संदेही के रूप में उनका नाम भी दिया है। मामले में जांच की जा रही है। कारोबारी विमल ने पुलिस को बताया कि घर में मेरी पत्नी, पिता, मां, पुत्र व पुत्र वधु, पुत्री रहती हैं। 2020 अगस्त माह से पिता की तबीयत खराब होने से वे लकवा ग्रस्त हो गए थे।

पिता की देखरेख करने प्रगति होम केयर देवपुरी के संचालक राम नारायण साहू से संपर्क किया, तब उनके द्वारा सितंबर माह से कुछ लड़के को घर में ही पिता की देखरेख करने की ड्यूटी लगाई थी। जनवरी महीने में लड‍के काम छोडकर चले गए, उनके स्थान पर 17 जनवरी 2021 से 20 जनवरी के बीच केयर टेकर श्वेता नितिन गहाने को भेजा गया था।

22 जनवरी को बेडरूम को चेक करने पर वहां रखी दो नग सोने की चूड़ियां 25 ग्राम, हीरे की एक अंगूठी, एक सोने की चेन 30 ग्राम, सोने की कान का दो नग बाली, नाक की सोने व हीरे की नथनी कुल कीमती एक लाख रुपये का सामान गायब था। विमल ने संदेही श्वेता नितिन गहाने के ऊपर जेवर चोरी करने का संदेह जताया है।