चंडीगढ़ में भाजपा के उम्मीदवारों ने वित्त एवं अनुबंध कमेटी के चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

कांग्रेस के बाद भाजपा के उम्मीदवारों ने भी अतिरिक्त कमिश्नर अनिल गर्ग के समक्ष वित्त एवं अनुबंध कमेटी के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर मेयर रवि कांत शर्मा भी मौजूद रहे। नामांकन भरने वालों में विनोद अग्रवाल, सुनीता धवन, अनिल दुबे, पूर्व मेयर राजेश कालिया का नाम शामिल है। नामांकन के दौरान पूर्व मेयर राजबाला मलिक, आशा जसवाल,  चंद्र वती शुक्ला, शक्ति देव, भरत कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर महेशिंदर सिद्धू सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

इससे पहले कांग्रेस के उम्मीदवार सतीश कैंथ ने नामांकन दाखिल किया था। ऐसे में कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अगर पांच से ज्यादा नामांकन न आए तो चुनाव नहीं होगा और आज शाम ही सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। इस बार भाजपा की ओर से जिन चार उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।