
ब्लड सेवा टीम की तरफ से गुरु गोबिंद सिंह जी और बाबा दीप सिंह जी के गुरुपर्व को समर्पित 6वां रक्तदान कैंप का आयोजन माडल टाउन स्थित गुरुनानक अस्पताल में किया गया। इस कैंप में शहर के कई ब्लड ग्रुपों ने अपनी पूरी टीम के साथ विशेष योगदान दिया।
इस अवसर पर ब्लड सेवा टीम के सदस्य राजू वोहरा, मोनू कपूर, कमलप्रीत सिंह बंटी, निखिल बांसल ने आये हुए सभी ब्लड डोनर्स का धन्यवाद किया। ब्लड सेवा टीम के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है, हर किसी को रक्त दान करके सेवा के इस मिशन में अपना योगदान देना चाहिए। हम सबको आगे आकर रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि किसी जरूरतमंदल की जान बचाई जा सके।
इस मौके पर कुलवंत सिद्धू, दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, भाजपा नेता रवि बत्रा, कांग्रेस के युवा प्रधान योगेश हांडा, डिंपल राणा, पवन भोला, जनकपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज राजवंत सिंह व जसबीर सिंह दुआ के अलावा अन्य कई उपस्थित थे।