ठण्ड बढ़ने पर घने कोहरे के साथ, राजधानी में हुई सुबह

नई दिल्ली। सुबह सवेरे कोहरा इतना गहरा था कि दृश्यता शून्य के बराबर हो गई थी। इससे यातायात तो प्रभावित रहा ही, साथ ही मॉर्निंग वॉक या जॉगिंग के लिए निकले लोगों को भी परेशानी हुई।

सोमवार को भी दिल्ली एनसीआर में इसी तरह घना कोहरा छाया हुआ था। अब तक लोग प्रदूषण की मार झेल रहे थे अब कोहरे ने नई परेशानी शुरू कर दी है। 

राजधानी के आसपास के इलाकों में भी सुबह केसमय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता स्तर कम होने के कारण विमानों की आवाजाही और वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा।

सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने व न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने  की संभावना है।

जबकि 11 से 13 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री केआसपास बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। 11 दिसंबर को हल्की बारिश की भी उम्मीद है।