दिशा पाटनी बनीं जलपरी, गहरे समुद्र में मछलियों संग तैरती आईं नजर, देखें तस्वीर

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) हाल ही में मालदीव्स ट्रिप (Maldives Trip) पर गई थीं. जहां से उन्होंने अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की थीं. उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था. एक्ट्रेस ने मालदीव्स (Maldives) से अपनी एक से बढ़कर एक फोटो शेयर की थी. वह अपनी तस्वीरों और वीडियोज के चलते फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रही थीं. अब एक्ट्रेस अपने मालदीव्स वेकेशन से लौट चुकी हैं, लेकिन उनकी तस्वीरों और वीडियोज का सिलसिला अभी भी जारी है.

इस बीच दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिशा की एक नई स्किल नजर आ रही है. दिशा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह गहरे समुद्र में तैरती नजर आ रही हैं. उनके आस-पास हर तरफ मछलियां नजर आ रही हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘कुछ दोस्त बना रही हूं.’ दिशा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस के फैन उनके इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं.

दिशा पाटनी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अभी तक 9 लाख 94 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. दिशा के वीडियो पर कमेंट करते हुए कोई उन्हें जलपरी बता रहा है तो कोई उनकी बोल्डनेस पर मर मिटने की बात कर रहा है. वीडियो में दिशा को मछलियों के साथ तैरते देखा जा सकता है. वर्कफ्रंट की बात करें तो दिसा पाटनी आखिरी बार मलंग में नजर आई थीं. इसके अलावा वह सलमान खान के साथ ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में दिखाई देंगी.