नई दिल्ली। ‘नीडल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध पटियाला के अरुण बजाज ने भी राष्ट्रपति अवार्ड वापस करने की घोषणा कर दी। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो जरिये अरुण बजाज ने कहा कि वह किसानों के समर्थन में यह कदम उठा रहे हैं। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार पंजाब के किसानों पर खेती कानून लाद कर जो अन्याय कर रही है, वह उसके पूरी तरह से खिलाफ हैं।

अरुण बजाज ने कहा कि वह हिंदू, मुस्लिम या सिख नहीं बल्कि सबसे पहले पंजाबी हैं। ऐसे में वह अपने पंजाबी किसानों साथ अन्याय होते कैसे देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्हें यह पुरस्कार मिला था। यह पुरस्कार उन्हें अपनी मेहनत के बल पर मिला था। अब वह केंद्र से अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं।
जब केंद्र ने पंजाब के किसानों साथ अन्याय किया तो वह केंद्र का दिया अवार्ड कैसे रख सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों को राहत देने की मांग की। उल्लेखनीय है कि अरुण बजाज सिलाई मशीन से तस्वीरें तैयार करते हैं। जिसे देखकर कोई कह नहीं सकता है कि यह धागे से तैयार की गई हैं, ऐसा लगता है कि मानो पेंट व ब्रश से इन्हें बनाया गया है।