अगर बच्चा गैस की समस्या से परेशान होकर रो रहा है तो उसकी पीठ पर हलके हाथों से थपथपाएं. ऐसा करने से बच्चे को डकार आएगी और तकलीफ में आराम मिलेगा.
नई दिल्ली: नवजात शिशुओं की देखभाल और उनकी परेशानियों को समझना कई बार काफी मुश्किल होता है. कई छोटे बच्चों के पेट में गैस बनती है जिससे कभी पेट फूल जाता है और कभी मरोड़ भी होती है. शिशु कुछ कह तो नहीं पाता लेकिन रोने जरूर लगता है. उसकी परेशानी से कई बार पेरेंट्स भी परेशान हो जाते हैं.

ऐसे में बच्चे ठीक से सो भी नहीं पाते हैं और दूध भी उलटी कर देते हैं. अगर शिशु के साथ ऐसी समस्या है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आप शिशु के पेट में गैस की समस्या का निदान करने के लिए यह उपाय भी कर सकते हैं…
नवजात को फीडिंग के बाद डकार जरूर दिलवाएं ताकि गैस की समस्या न हो. इसके लिए बच्चे को किसी तकिये पर लिटायें. इससे बच्चे को जल्दी डकार आ जाएगी. इसके बाद बच्चे को साधारण बिस्तर पर लिटा दें.
शिशु अगर लगातार रो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें और उसके परामर्श अनुसार ही कुछ करें.
शिशु को डकार दिलवाने के लिए शिशु को कंधे पर लें और जब तक वो डकार न ले ले तब तक उसे अपने कंधे पर ही लिए रहें.