सारा अली खान ने रेड ड्रेस में बिखेरा जलवा, फैन्स हुए दीवाने

मुंबई। सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कुली नंबर 1 को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान सारा कई बार स्पॉट की जा चुकी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें सारा रेड हॉट ड्रेस में फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती दिखाई दे रही हैं।

सारा अली खान की ये तस्वीरें कुली नंबर 1 प्रोमोशन के दौरान की हैं। सारा हाल ही में वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म को प्रोमोट करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस का रेड हॉट अवतार भी हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रहा। एक्ट्रेस ने एक स्मार्ट लाल रंग का कोट पैंट पहना हुआ था जिसमें उनकी खूबसूरती निखरकर सामने आई।

लाल रंग के कोट पैंट के साथ सारा अली खान ने मैचिंग रेड हील पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने एक गोल्ड की अंगूठी भी पहनी थी। सारा का मेकअप काफी बेसिक था। एक्ट्रेस ने डेवी फाउंडेशन के साथ लिप्स पर रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी। साथ ही रेड कलर के नेल पेंट के साथ एक्ट्रेस ने बालों को खुला रख अपने लुक को कम्पलीट किया था।

सारा अली खान के लुक के साथ-साथ उनकी ड्रेस भी सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी हुई है। इस ड्रेस के साथ सारा नई फैशनिस्टा बनकर उभरी हैं। एक्ट्रेस के ओवरऑल अटायर की बात करें तो इसे लंदन के डिजाइनर डेनिएला करनट्स ने तैयार किया है। एक्ट्रेस का जैकेट 83,655 रूपए का है और उनका ट्राउजर 48,716 रूपए का है। सारा अली खान के ओवरऑल आउटफिट की कीमत करीब 1,32,371 रुपये हैं।

सारा-वरुण की अपकमिंग फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की साल 1995 में आई फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ है जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। वहीं सारा-वरुण के अंडरवॉटर लिप लॉक किस ने भी फैंस का अटैंशन बखूबी ग्रैब किया है।