मृतकों और घायल व्यक्तियों की पुष्टि करते हुए प्रांतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशालय के प्रवक्ता जहीर शाह निकमल ने बताया कि मरने वालों की संख्या में बदलाव हो सकता है। इस हमले में 30 पुलिसकर्मियों की मौत और 20 घायल हो गए हैं।
काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में रविवार को एक सैन्य शिविर में हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 30 पुलिसकर्मियों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। शीर्ष अधिकारियों ने इस हादसे की पुष्टि की है। स्थानीय सरकार के प्रवक्ता वहादुल्ला जुमजादा ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, ‘सार्वजनिक सुरक्षा संरक्षण से संबंधित शिविर (गजनी शहर में) पर रविवार सुबह हमला किया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई की।’

मृतकों और घायल व्यक्तियों की पुष्टि करते हुए, प्रांतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशालय के प्रवक्ता जहीर शाह निकमल ने बताया कि मरने वालों की संख्या में बदलाव हो सकता है। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियन ने बताया कि रविवार सुबह 7.37 बजे विस्फोटक से लदे एक वाहन में विस्फोट के बाद एक आत्मघाती हमलावर मर गया। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने हमले के लिए तालिबान आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है।