अक्षय कुमार अपनी डेयरिंग चीजों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है।
दरअसल ‘दि कपिल शर्मा शो’ के सेट पर अक्षय ने कपिल और उनके बाकी के साथी कलाकारों को साड़ी पहनने का टास्क दे दिया।
महिला कलाकारों अर्चना पूरन सिंह, शुमोना चक्रवर्ती और भारती सिंह ने साड़ी को जितने अच्छे से पहना पुरुष कलाकारों ने साड़ी की उतनी ही फजीहत कर दी। कपिल भी साड़ी को बस लपेट ही पाए। बाकी के कलाकार जिसमें कीकु शारदा, कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर भी साड़ी नहीं पहन पाए।

इसपर अक्षय ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता था कि साड़ी कितनी सुंदर होती है और साड़ी पहनकर औरत कितनी खूबसूरत लगती है।
इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री कियारा आडवाणी का स्वागत किया और उन्हें स्टेज पर बुलाया। कियारा ने रेड कलर का लहंगा पहना था और वे बहुत प्यारी लग रही थीं।
दि कपिल शर्मा सो का ये अनसेंसर्ड विडियो इस समय यू ट्यूब पर नम्बर एक पर ट्रेंड कर रहा है। कियारा और अक्षय अपनी आने वाली फिल्म लक्ष्मी के प्रमोशन के लिए आए थे। इस फिल्म के नाम को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद इसे बदलकर लक्ष्मी बॉम्ब से लक्ष्मी कर दिया गया है।
इसके साथ ही दि कपिल शर्मा शो पर अक्षय के शिरकत करने की सिल्वर जुबली भी पूरी हो गई। वे इस बार 25वें बार शो पर आए थे। इसके साथ ही कियारा सबके लिए अपने हाथ से बनाई हेल्दी मिठाई भी लेकर आईं थीं।
फिल्म ‘लक्ष्मी’ 9 नवंबर 2020 को रिलीज होगी। इसमें अक्षय, कियारा, तुषार कपूर, तरूण अरोरा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।