Property में निवेश के वक्त आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानिए

प्रॉपर्टी में निवेश करना बेहतर निवेश विकल्प के तौर पर जाना जाता है। लेकिन कई बार प्रॉपर्टी में निवेश के वक़्त लोग गलती कर जाते हैं। इस वजह से उन्हें उम्मीद के मुताबिक, रिटर्न नहीं मिल पाता है। त्योहारी सीजन आ रहे हैं, ऐसे में लोग प्रॉपर्टी में निवेश या नई प्रॉपर्टी के बारे में सोच सकते हैं। कई बार ऐसा होता है जब नुकसान उठाना पड़ जाता है। इसलिए प्रॉपर्टी में निवेश के वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना और गलतियों से बचना चाहिए। जानिए कौन सी ऐसी गलतियां हैं जो लोग अक्सर कर जाते हैं।

क्रेडिट स्‍कोर जानिए: प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन का आवेदन करते समय बैंक आपकी क्रेडिट हिस्‍ट्री की जांच करते हैं। क्रेडिट हिस्‍ट्री में कोई दिक्कत हो तो लोन का आवेदन खारिज हो सकता है, या फिर आपसे ज्यादा ब्याज लिया जा सकता है। अगर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री 750 या इससे अधिक है तो आपको सबसे कम दरों का लाभ मिल सकता है। इसलिए लोन का आवेदन करने से पहले अपने क्रेडिट स्‍कोर को चेक कर लें। आप इसकी जानकारी ऑनलाइन भी ले सकते हैं।