
पाकिस्तान में मौजूद बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। सीएम जाम कमाल खान के कोरोना संक्रमित होने के साथ ही पाकिस्तान में 615 नए मामले सामने आए हैं। पाक में यह नए मामले पिछले 24 घंटे में दर्ज किए हैं। अब देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,20,463 पहुंच गया है।

बलूचिस्तान के सीएम ने खुद सोशल मीडिया पर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी शेयर की। वह अभी अपने घर पर ही आइसोलेट हैं।
सीएम जाम कमाल खान ने सोशल मीडिया पर अपने संक्रमण की जानकारी देते हुए बताया कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उन्हें कोरोना हुआ है। फिलहाल उनके घर पर ही उन्हें आवश्क उपचार दिया जा रहा है।