एडिटर्स गिल्ड ने की UP सरकार की आलोचना, मीडिया के काम में बाधा ड़ालने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हाथरस और इसके आसपास पत्रकारों को रिपोर्टिंग से रोकने का आरोप लगाते हुए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना की है।

एक बयान में गिल्ड ने कहा कि पत्रकारों को घटनास्थल पर नहीं जाने देना और फोन पर उनकी बातचीत को टैप करना मीडिया के काम में बाधा डालना है। इसने प्रदेश सरकार से हाथरस में ऐसी परिस्थिति बनाने की मांग की, जिससे पत्रकारों के काम में किसी तरह की बाधा न हो।

गिल्ड ने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पत्रकारों को रिपोर्टिंग से रोका, हम उसकी निंदा करते हैं। पत्रकारों की बातचीत को टैप कर उसके चुनिंदा हिस्से को लीक किया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।