
नई दिल्ली: आलिया भट्ट इन दिनों महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही हैं. दोनों की साथ में यह पहली फिल्म होगी. अमिताभ के साथ काम करने को लेकर आलिया बहुत उत्साहित नजर आ रही हैं. आलिया ने अमिताभ के साथ काम करने को लेकर ट्विटर पर अपना अनुभव भी शेयर किया.
आलिया ने लिखा, ‘अमिताभ बच्चन के साथ काम करना आज काफी अच्छा रहा. उन्होंने पैकअप के समय से एक घंटे पहले ही पैकअप कर लिया लेकिन वह एक घंटे तक दूसरों को समझाने के लिए वहां रुके रहे. मैं बता नहीं सकती कि उन्हें सेट पर सिर्फ देखकर ही मैं उनसे कितना कुछ सीख रही हूं. लेकिन यहां आलिया से एक गलती हो गई. अपने ट्वीट में आलिया ने एक शब्द की स्पेलिंग गलत लिख दी, जिसे पढ़ने के बाद अमिताभ बच्चन ने सुधारा.
Working with AB has been supreme greatness! Today @SrBachchan packed up an hour before the actual pack up but he stayed back on set just to give ques! I can’t begin to explain the amount of things I am learning on set just by watching him!!!! 😎😎😎
— Alia Bhatt (@aliaa08) June 7, 2018
आलिया ने अपने ट्वीट में क्यू की स्पेलिंग गलत लिख दी. उन्होंने cues की जगह ques लिख दिया. अमिताभ ने उनकी इस गलती को पकड़ा और उन्हें रिप्लाई किया- हां… आलिया आप बेस्ट हैं…आपकी सज्जनता के लिए शुक्रिया… और… cues होता है ques नहीं. आप बहुत क्यूट हैं.
Yo .. Alia , you are the best .. thank you for the generosity .. and .. err .. its 'cues' not 'ques' ..😀😀😀🤪🤪🤪😊😊😊🙏🙏 .. you are just tooooo cute !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 7, 2018
बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में आलिया पहली बार न केवल बिग बी बल्कि रणबीर के साथ भी काम कर रही हैं.